छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य कई जिलों में रविवार शाम से मौसम में बदलाव हुआ है। राजधानी रायपुर समेत अन्य कई जिलों में बीती रात बारिश हुई है और सोमवार सुबह भी बादल छाए हुए हैं। बीती रात हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई है।

इन इलाकों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने रायपुर के साथ-साथ आस पास के इलकों और दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, बलौदाबाजार, सूरजपुर, दंतेवाड़ा समेत अन्य कई जिलों में तेज आंधी और बिजली गिरने के अनुमान के साथ-साथ बारिश होने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी रायपुर में दिन भर बादल छाए रहेंगे और यहां भी बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई है।
- दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना: पात्र दम्पतियों को मिलेगा 1 लाख तक का एकमुश्त लाभ… - September 24, 2026
- मछली पालन ने बदली किस्मत, गांधीराम की सालाना कमाई 8 लाख तक… - September 24, 2026
- सारंगढ़ जनपद की सामान्य सभा में गरमाया विकास का मुद्दा, गैरहाजिर अधिकारियों पर निंदा प्रस्ताव… - September 24, 2026
