बिलासपुर। शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक नाबालिग की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि नाबालिग बस को रॉग साइड से ओवरटेक करने की कोशिश में गिर गया और बस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत करबला निवासी 13 वर्षीय रिजवान हसन स्कूटी से गांधी चौक की तरफ जा रहा था. वह तेज रफ्तार में सामने चल रही बस को रॉग साइड से ओवरटेक करने आगे बढ़ा और सामने सड़क किनारे चल रही एक महिला को अचानक देखकर उसने ब्रेक लगा दिया. जिससे उसका बैलेंस बिगड़ गया और नाबालिग सीधे बस के पिछले पहिये के नीचे आ गया. इस दुर्घटना में नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
