छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में नशे में धुत पुलिस आरक्षक ने 20 राउंड फायरिंग की। बताया जा रहा है आरक्षक कोमल कुरे ने सर्विस इंसास राइफल से शहर से लेकर अपने गांव तक घूम घूमकर हवा में गोलियां चलाई। आरोपी आरक्षक को पुलिस पकड़कर थाने लेकर आई, लेकिन सुबह पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। एसपी अभिषेक पललव ने उसे निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस बल में तैनात आरक्षक ने विक्की ढाबा, पेट्रोल पंप और रायपुर जबलपुर नेशनल हाइवे पर अलग अलग जगहों पर फायरिंग की है। इसके साथ ही बरबसपुर में भी हवा में गोली चलाई है। कोतवाली थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने आरोपी आरक्षक को बरबसपुर से पकड़ा।
बंदूक निकालकर लगातार 7 राउंड फायरिंग की
रात करबी 8 बजे ड्यूटी में आया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद अपनी सर्विस राइफल और 20 राउंड की एक मैगजीन लेकर वहां से निकल गया। रात 12 बजे सिंघनपुरी गांव के विक्की ढाबे में वो खाना खाने पहुंचा। खाना खाने के बाद आरक्षक ने अपनी सर्विस राइफल निकाली और लगातार 7 राउंड फायरिंग की।
अपने घर की दीवार पर की फायरिंग
इस दौरान गोली की आवाज से ढाबे में खाना खाने बैठे अन्य लोग दहशत में आ गए। वहां भगदड़ मच गई। इसके बाद आरक्षक वहां से भागकर अपने गांव पहुंच गया। घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन थोड़ी देर तक किसी ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद उसने अपने घर की दीवार पर 2 राउंड फायरिंग की। आवाज सुनकर गांव के लोग जाग गए।
राइफल और मैगजीन जब्त
एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि आरोपी आरक्षक शराब के नशे में था। पुलिस टीम ने उसे रात में ही पकड़ लिया था। आरोपी के पास से इंसास राइफल और मैगजीन को जब्त कर लिया गया है। आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

