दही सिर्फ सेहत ही नहीं, बल्कि स्किन केयर के लिहाज से भी काफी बढ़िया होता है। बता दें, इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके दांतों और हड्डियों को तो स्ट्रांग बनाते ही हैं, लेकिन साथ ही रूखी, बेजान और कील-मुहांसों वाली त्वचा को भी बेशुमार फायदे दे सकते हैं।

तो यहां जानिए फेस पैक के लिए दही का ऐसा इस्तेमाल, जिससे आप भी बाजार में मिलने वाले महंगे पैक खरीदना छोड़ देंगे।
1. दही और पपीता
दही के साथ पपीते को मिलाकर भी एक फेस पैक तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पपीते का छिलका हटाकर इसके 2-4 टुकड़ों को मैश कर लें और फिर इसमें दही मिला दें। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाकर छोड़ दें। जब ये सूखने लगे, तो इसपर थोड़ा गुलाब जल स्प्रे करें और हल्के हाथों से मसाज करके हुए धो लें।
2. दही और हल्दी
दही और हल्दी से घर पर ही शानदार फेस पैक बनाया जा सकता है। बता दें, कि इसके लिए आपको 2 चम्मच दही में चुटकी भर हल्दी पाउडर मिलाना है। इसके बाद इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगा लेना है और इससे मसाज कर लेनी है। इसके बाद इसे कम से कम 15 मिनट यूं ही लगा छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
3. दही और शहद
दही और शहद का फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच दही में एक चम्मच शहद मिला लें और फिर इसे गर्दन और चेहरे पर समान रूप से फैलाकर लगा लें। 15-20 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। आप पाएंगे कि पोर्स टाइट हो गए हैं और स्किन हाइड्रेटेड लग रही है।
- एसपी सुनील शर्मा के सख्त निर्देश और थाना प्रभारी पुरेन्द्र मल्होत्रा के कुशल नेतृत्व में सलिहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - August 7, 2026
- आरसेटी में आत्मनिर्भरता का मंत्र: राज्य निदेशक ने प्रशिक्षार्थियों को बांटे प्रमाण-पत्र… - August 7, 2026
- सारंगढ़:मां और शिशु की सेहत पर फोकस, 8 अगस्त को सुरक्षित मातृत्व शिविर… - August 7, 2026




