सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन अवधि में मतदान दिवस के पहले
आबकारी विभाग बरमकेला वृत्त ने 5 हजार रूपए मूल्य का शराब और 40 हजार रूपए मूल्य का लाहन जब्त किया।

आबकारी बरमकेला वृत्त को सूचना मिली कि किंकारी डैम बनहर थाना डोंगरीपाली में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब का निर्माण किया जाता है जिसे आसपास के क्षेत्रों में इसको विक्रय किया जाता है। सूचना की पुष्टि होने पर टीम के साथ बताए गए स्थान किंकारी डैम बनहर पर पहुंचे वहा पर 25 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा बोरियो में भरा महुआ शराब बनाने के लिए महुआ लाहन जिसकी कुल मात्रा लगभग 800 किलोग्राम कच्ची महुआ शराब को आबकारी विभाग द्वारा कब्जा लिया गया और विधिवत रूप से महुआ लाहन का नष्टीकरण किया गया है। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(1)(क) (च)34(2) का , प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है आरोपियों की पतासाजी की जा रही है l इस कार्यवाही में स.जि.आब.अधि. आनंद वर्मा,आबकारी उपनिरीक्षक हाबिल खलखो, आबकारी आरक्षक गणेश धीरज, मोहनलाल चौहान, नगर सैनिक उमा सिदार का उल्लेखनीय योगदान रहाl
- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
