आज के आधुनिक युग में हर कोई सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता है। लोग खुद को पॉपुलर और मनोरंजन के लिए आए दिन कई तरह के वीडियो बनाते रहते हैं। फिलहाल देश में इस वक्त शादियों के सीजन चल रहे हैं और ऐसे में शादियों से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हांलकि ये वीडियो प्रैंक के लिए बनाया गया है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हे के कॉस्ट्यूम में एक शख्स दुल्हन के साथ सोफे पर बैठा दिखाई दे रहा है। जिसे बाद सुहागरात की सेज पर दूल्हा दुल्हन का घूंघट उठाकर देखता है। लेकिन घूंघट उठाते ही दूल्हे को जोर का झटका लगता है। क्योंकि दुल्हन की जगह उसके दोस्त मौजूद होता है। दरअसल उसके दोस्त ने दुल्हन के कपड़े पहने लिए थे और वहां बैठ गया था। यह देखते ही हर कोई हंसने लगता है। सब लोग जब हंसने लगते हैं तो दूल्हा अपने दोस्त पर गुस्सा करते हुए वहां से जाने लगता है मगर उसका दोस्त उसे रोक लेता है।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर @sr_maths7 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 44 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- प्रैंक हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा- ये क्या हो रहा है, बेचारे के इमोशन। तीसरे यूजर ने लिखा- मजे ले लिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- अबे ये क्या हुआ।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
