इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बीच में सभी 10 टीमों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल आईपीएल के प्लेऑफ में जोस बटलर, सैम करन, मोईन अली और फिर सॉल्ट जैसे कई धाकड़ खिलाड़ी मौजूद नहीं रहने वाले है।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इन प्लेयर्स को आईपीएल के प्लेऑफ में खेलने की परमिशन नहीं दी है। ऐसा टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मद्देनजर किया जा रहा है।
आईपीएल 2024 की समाप्ति के ठीक बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन किया जाने वाला है। ऐसे में सभी देशों को अपने-अपने खिलाड़ियों की फिटनेस और कम प्रेक्टिस के समय की चिंता है इसी के चलते इंग्लैड क्रिकेट बोर्ड ने भी ये बड़ा कदम उठाया है और अपने प्लेयर्स को प्लेऑफ से बाहर कर दिया है ताकि वे वर्ल्ड कप की बेहतर तैयारी कर पाए।
इन टीमों को लगेगा बड़ा झटका
इंग्लैंड के खिलाड़ियों के ना खेलने से सबसे बड़ा झटका राजस्थान रॉयल्स को लगने वाला है। टीम की तरफ से ओपनर जोस बटलर शानदार लय में दिख रहे हैं उन्होंने अपने दम पर कई मैच भी जिताए हैं ऐसे में उनका ना होना राजस्थान के लिए भारी पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर दूसरे नंबर पर मौजूद केकेआर के भी ओपनर फिल सॉल्ट प्लेऑफ में नहीं खेल पाएंगे। सॉल्ट की कमी टीम को जरूर खलने वाली है। अगर पंजाब किंग्स प्लेऑफ में पहुंच जाती है तो उसे तो ट्रिपल झटका लगेगा क्योंकि सैम करन, जॉनी बेयरस्टो और लियाम लिविंग्सटन नहीं खेल पाएंगे।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
