छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों बादल छाए हुए हैं। बीते दिनों भी प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हुई थी। अचानक बारसिह होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से लोगों को फिर भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। सुबह से बादल छाए होने के कारण आज फिर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं अगर बारिश होती है तो तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव , भाटापारा-बलौदाबाजार, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर समेत अन्य कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। बता दें कि, प्रदेश की जनता इस समय गर्मी का प्रकोप झेल रही है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से रहत मिलेगी। वहीं बारिश होने के कारण तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
