बिहार के दरभंगा में शादी के दौरान बड़ी घटना हुई है। आग लगने से 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गयी। घटना देर रात की बतायी जा रही है। जहां एक शादी समारोह में ये हादसा हुआ। शादी समारोह के लिए बनाए शामियाने में आग लग गयी और उसकी चपेट में आधा दर्जन से अधिक लोग आ गए। 6 लोगों की मौत की सूचना अभीतक सामने आयी है. घटना अलीनगर प्रखंड के बहेड़ा थाना अंतर्गत अंटोर गांव की है।

आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण इकट्ठे होकर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे, लेकिन आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान आग की लपटें वहां रखे सिलेंडर को अपने चपेट में ले लिया और सिलेंडर तेज आवाज के साथ विस्फोट कर गया, सिलेंडर के विस्फोट से निकली आग की लपटें रामचंद्र पासवान के दरवाजे पर रखे गए डीजल के स्टॉक में लग गई, जिससे आग ने भयानक रूप ले लिया एवं उनके परिवार के 6 लोगों के साथ तीन मवेशी की मौत हो गई।
बाराती आए और जमकर आतिशबाजी करने लगे
बतया जा रहा है की घटना जिले के अलीनगर प्रखंड के बहेड़ा थाना के अंटोर गांव की है। जहा छगन पासवान की बेटी की शादी थी। बारातियों के ठहरने और खाने का प्रबंध पड़ोसी रामचंद्र पासवान के आवासीय परिसर में किया गया था। बाराती आए और जमकर आतिशबाजी करने लगे। इस कारण पंडाल में आग लग गई। सिलेंडर और डीजल के गैलन में ब्लास्ट से आग ने विकराल रूप ले लिया।देखते ही देखते रामचंद्र पासवान के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। घर में मौजूद परिवार जब तक संभल पाते तब तक आग सभी कमरे में फैल चुकी थी।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम यहां पहुंचती तब तक रामचंद्र पासवान के घर में मौजूद छह लोग आग की चपेट में आ गए। मरने वालों में रामचंद्र पासवान के पुत्र सुनील पासवान उनकी पत्नी और बहन कंचन देवी व उनके दो पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं।DM राजीव रौशन ने पुष्टि करते हुए बताया कि जांच के लिए टीम रवाना हो गई है. इस घटना में तीन मवेशियों की भी मौत हो गई।
- सारंगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ प्रारंभ..तड़के सुबह सड़कों पर उतरीं प्रभारी एसपी निमिषा पाण्डेय…अवैध प्रवासियों और किरायेदारों की सघन जांच से मचा हड़कंप!SDOP स्नेहिल और कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव के साथ भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा…कमलानगर, चौहान पारा और अस्पताल के पास मुस्लिम मोहल्ले में दी दबिश..सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुटा प्रशासन.. - June 19, 2026
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026

