मसाज पार्लर वाली ने दोस्तों से करवाया नौकरानी का गैंगरेप, कुछ बोले उससे पहले काट दी जुबान….
दिल वालों की दिल्ली कहे जाने वाली देश की राजधानी से शर्मनाक घटना सामने आई है। दरसअल एक महिला ने अपनी मालकिन पर गैंगरेप करवाने का आरोप लगाया है। हैरानी की बात तो ये है कि आरोपी दो साल से बिंदास घूम रहे थे, जबकि पीड़िता पुलिस और थाने के चक्कर लगा-लगा के थक चुकी थी। फिलहाल कोर्ट की फटकार के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती की मालकिन मसाज सेंटर चलाती है। 29 दिसंबर 2022 को महिला ने उसे अपनी बेटी के बर्थडे पर कुछ लोगों के लिए खाना बनाने के लिए बुलाया था। रात करीब 8-9 बजे घर पर चार-पांच लोग आए थे। इनमें से एक युवक ने उससे पानी मांगने के दौरान दो बार उसका हाथ पकड़ने की कोशिश भी की।
इसी बीच मालकिन ने युवती को कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इसके बाद वह बेसुध हो गई। जब दो दिन बाद उसे होश आया तो उसने देखा कि वह गुरुग्राम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती है। उसके मुंह, आंख, जीभ, सिर और माथे पर गंभीर चोटें हैं। उसकी जीभ भी कटी हुई थी और वह निजी पार्ट में सूजन और दर्द से कराह रही थी। इसके बाद उसे पता चला कि उसकी मालकिन ने उसका नाम बदलकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके घरवालों को भी जानकारी नहीं दी थी। युवती ने किसी तरह अस्पताल से भागकर अपनी जान बचाई और अपने परिजनों को इसकी सूचना दी।
पीड़िता का आरोप है आरोपियों ने साजिश रचकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने बुरी तरह मारपीट कर उसकी जुबान इसलिए काटी ताकि किसी को कुछ भी न बता सके। जान से मारने की भी धमकी भी दी।
- स्वाद का नया ठिकाना बना “रोशन ढाबा”, लजीज व्यंजनों का ले रहे लोग भरपूर आनंद… - March 11, 2026
- जसप्रीत बुमराह अब टी20 से बनाएंगे दूरी, वनडे वर्ल्ड कप पर रहेगा खास ध्यान; एशियन गेम्स में सूर्यकुमार यादव ही करेंगे कप्तानी? - March 11, 2026
- मखाने से बनाएं 2 टेस्टी स्नैक्स, मिनटों में तैयार होगी कुरकुरी टिक्की और गार्लिक रोस्टेड मखाना… - March 11, 2026
