नई दिल्ली। क्या आप भी अपने बेटी के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करते हैं तो कृपया ध्यान दें… ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अगर आप 1 अप्रैल से शुरू हुए नए फाइनेंशियल ईयर में ज्यादा रिटर्न पाना चाहते हैं तो आपको 5 अप्रैल तक सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करना जरूरी है। वहीं, निवेश और तारीख से जुड़ा यह सिस्टम दूसरी स्मॉल सेविंग स्कीम पर भी लागू होता है। ध्यान रहे ज्यादा रिटर्न पाने के लिए निवेश करने का ये अंतिम दिन है।

सुकन्या समृद्धि योजना खाते में जल्द डिपॉजिट करने पर आपका रिटर्न बढ़ जाता है। इसका लाभ खाते में ज्यादा राशि के रूप में मिलता है। सरकार की तरफ से बेटियों के लिए चलाई जा रही इस योजना के नियमानुसार, यदि आप हर साल 5 अप्रैल तक या इससे पहले निवेश करते हैं तो अकाउंट होल्डर को ज्यादा टैक्स-फ्री ब्याज मिलने के साथ ही भविष्य में बच्चियों के लिए ज्यादा बचत हो सकेगी।
बता दें कि स्मॉल सेविंग स्कीम जैसे सुकन्या समृद्धि योजना और पीपीएफ के नियमानुसार, ब्याज की गणना हर महीने की 5 तारीख और महीने के अंत के बीच न्यूनतम राशि पर की जाती है। इसलिए मौजूदा वित्त वर्ष के लिए यदि आपको एकमुश्त भुगतान करना है तो ब्याज से रिटर्न बढ़ाने के लिए आपको इसे 5 अप्रैल तक निवेश कर देना चाहिए। वहीं, अगर आप 5 तारीख के बाद अकाउंट में पैसा जमा करते हैं तो इस राशि को उस महीने की ब्याज की गणना में शामिल नहीं किया जाता।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
