छत्तीसगढ़ के व्यवसायियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य में व्यवसायियों की सुविधा के लिए ओटीएस के आवेदन छुट्टी के दिन भी लिए जा रहे हैं। इसके तहत 30 और 31 मार्च की सरकारी अवकाश के दिन भी आवेदन लिए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ शासन ने वैट के पुराने बकाया के एकमुश्त निपटारे के लिए छत्तीसगढ़ बकाया कर ब्याज एवं शास्ति के निपटान अधिनियम (ओटीएस) के अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि को सरकार द्वारा 31 मार्च 2024 तक बढ़ाया गया है। मार्च माह के अंतिम 3 दिन (29, 30 और 31 मार्च) लगातार शासकीय अवकाश है, इससे कई व्यापारी/करदाता आवेदन करने से वंचित न हो, इसको देखते हुए राज्य कर आयुक्त द्वारा आदेश जारी कर सभी संभाग वृत्त कार्यालयों में कर्मचारियों की ड्यूटि विशेष रूप से ओटीएस के आवेदन प्राप्त करने के लिए लगाई गई है, जिससे सरकार की योजना का लाभ लेने किसी बकायेदार को वंचित न होना पड़े।
- छत्तीसगढ़ में गेहूं लोड ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 6 की दर्दनाक मौत, ट्रक के नीचे दबे मिले शव, 7 गंभीर घायल… - September 26, 2026
- छत्तीसगढ़ में नाबालिग के गर्भवती होने पर शुरू हुई जांच, हुआ ऐसा खुलासा कि पुलिस भी रह गई दंग… - September 26, 2026
- फर्जी दस्तावेज से 19 वर्षों तक छत्तीसगढ़ में नौकरी करता रहा बांग्लादेशी, STF ने छापेमारी में दबोचा… - September 26, 2026
