महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित लोनावला में पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। यहां एक किराए के मकान में अश्लील वीडियो शूट किया जा रहा था। इसकी जानकारी लगने पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने मौके से 15 युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया है। सभी लोग देश के अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं। इसके अलावा विला किराए पर देने वाले तीन लोगों पर भी पुलिस ने केस दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने लोनावला में अर्णव विला नाम का एक बंगला किराए पर लिया गया था। जब पुलिस को इस बात की भनक लगी तो अफसरों ने अपने स्तर से जानकारी करवाई। इसके बाद लोनावला ग्रामीण पुलिस ने अर्णव विला पर छापेमारी कर दी। छापेमारी के दौरान 15 से अधिक लोग आपत्तिजनक हालत में मिले।
पुलिस की मानें तो इस गिरोह के लोग अश्लील वीडियो बनाने का काम करते हैं। पकड़े गए 15 लोगों में पांच युवतियां भी शामिल हैं।सभी देश के अलग-अलग राज्यों से हैं। मौके से कैमरे और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं। इसके साथ विला के मालिक सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
