घर में शादी के बाद उत्सव का माहौल था। नई बहू आने पर परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन शादी के चंद दिनों बाद दुल्हन ने अपना असली रंग दिखाया तो हर कोई हैरान रह गया। दूल्हे के साथ-साथ उनके परिवार वाले अपना माथा पीटने लगे। दरअसल, दुल्हन ने शादी का ढोंग रचकर एक परिवार को ब्लैकमेल किया। बाद में वह गहने लेकर मायके चली गई। इसके बाद ब्लैकमेल कर आठ लाख की मांग की। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पूरा मामला देहरादून के पटेलनगर थाने का है।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के कारगी चौक निवासी पंकज सिंह की शादी 22 अप्रैल 2022 को यूपी के शाहजहांपुर निवासी अंकिता यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद अंकिता सुहागरात के कुछ बाद तक देहरादून स्थित ससुराल में रही। इसके बाद उसने साथ रहने से मना कर दिया। अलग होने के लिए ब्लैकमेल कर अंकिता और उसके परिवार ने आठ लाख मांगे। इस दौरान पीड़ित को पता लगा कि अंकिता यादव और उसका परिवार इसी तरह लोगों को ब्लैकमेल कर रकम हड़पता है।
पहले भी किसी और के साथ किया था शादी
अंकिता ने पंकज से पहले भी एक जगह शादी की हुई थी। वहां भी इसी तरह ब्लैकमेल किया। उस शादी की जानकारी पीड़ित को नहीं दी गई। इस बीच पीड़ित को पता लगा कि उसने यूपी के शाहजहांपुर में राजीव अरोड़ा नाम के व्यक्ति से 30 मार्च 2023 को विवाह कर लिया। पीड़ित का आरोप है कि अंकिता यादव और उसका परिवार इसी तरह समृद्ध परिवारों को ब्लैकमेल कर रहा है। अंकिता यादव और उसके परिवार पर केस किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
