नई दिल्ली। देश की मोदी सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए नई-नई योजनाएं लांच कर रही है। इन्ही में से एक योजना है लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Yojana)। 15 अगस्त 2023 को शुरू की गई सरकार की इस स्कीम के कई फायदे हैं। बता दें कि बीते 1 फरवरी को संसद में अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लखपति दीदी योजना का टारगेट दो करोड़ से आगे बढ़ाते हुए तीन करोड़ करने का ऐलान किया था। इस योजना के तहत महिलाओं को 1 लाख से 5 लाख रुपये तक का लोन मिलता है और वो भी बिना किसी ब्याज के। अगर आप भी इस योजना को लाभ उठाना चाहती हैं तो आइए जानते हैं क्या करना होगा…

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के तहत सरकार की ओर से महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग देकर स्वरोजगार के लिए योग्य बनाया जाता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थित में सुधार आए। इसमें महिलाओं को तमाम सेक्टर्स में प्रोफेशनल ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसे स्वयं सहायता समूह के जरिए संचालित किया जाता है।
1 से 5 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त लोन
इस योजना में सरकार महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए 1 से 5 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद देती है। वहीं, इस योजना की खास बात ये है कि ये लोन बिना किसी ब्याज के दिया जाता है।
लखपति दीदी योजना के फायदे
लखपति दीदी योजना का लाभ कोई भी 18 से 50 साल की महिला ले सकती है। इसमें कोई भी व्यापार शुरू करने के लिए महिलाओं को ट्रेनिंग और गाइडेंस दिया जाता है। बिजनेस शुरू करने से लेकर मार्केट में पहुंच बनाने में मदद की जाती है। लखपति दीदी योजना में बिजनेस शुरू करने के लिए इंटरेस्ट फ्री लोन दिया जाता है। कम खर्च में इंश्योरेंस सुविधा का प्रावधान भी किया गया है। इतना ही नहीं महिलाओं को कमाई के साथ ही सेविंग्स के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
कैसे ले सकते हैं लोन
लखपति दीदी योजना का लाभ पाने के लिए राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
महिला को किसी स्वयं सहायता समूह से जुड़ना अनिवार्य है।
बिजनेस शुरू करने के लिए लोन पाने के लिए अपने क्षेत्रीय स्वयं सहायता समूह कार्यालय में जरूरी दस्तावेज और बिजनेस प्लान जमा करना होता है।
इसके बाद उस एप्लीकेशन को रिव्यू करने के बाद अप्रूव किया जाता है और फिर लोन के लिए संपर्क किया जाएगा।
अप्लाई करने के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card), पैन कार्ड (Pan Card), इनकम प्रूफ (Income Proof), बैंक पासबुक (Bank Passbook) के अलावा आवेदक को वैध मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ्स देने होंगे।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
