छत्तीसगठ ब्रेकिंग: रायपुर के बाद अब इस शहर के बिलासपुर के एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगी नाइट लैंडिंग की सुविधा और इन शहरों के लिए मिलेंगी सीधी फ्लाइट…
बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर-दिल्ली व बिलासपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में अपने निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंस से शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय रायपुर से हरी झंडी दिखाकर बिलासा देवी केंवट विमानतल, चकरभाठा से बिलासपुर-दिल्ली और बिलासपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासा देवी केंवट विमानतल में इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई यात्रा कर सकें। आज बिलासपुर वासियों की लंबे समय से चली आ रही एक बड़ी मांग पूरी हो रही है। बिलासपुर से कोलकाता और बिलासपुर से नई दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा प्रारंभ हो रही है। मेरी ओर से इसके लिए बिलासपुर वासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए खुशी की बात है। इस हवाई सेवा का लाभ पूरे छत्तीसगढ़ को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने नई हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जगदलपुर के लिए भी खुश खबरी है, आज जगदलपुर से जबलपुर के लिए भी हवाई सेवा प्रारंभ हो रही है। इस हवाई सेवा का लाभ बस्तर क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। यहां व्यापार और पर्यटन की नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर हवाई अड्डे को अपग्रेड करने का काम चल रहा है जल्द ही यहां नाइट लैंडिंग की सुविधा में उपलब्ध हो जाएगी।
- सारंगढ़:मौत का कुआं, 30 फीट गहरी खाई में समाया अनियंत्रित ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर घायल… - April 23, 2026
- छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य ‘विष्णु महायज्ञ’ एवं ‘बटुक संस्कार’ संपन्न…राष्ट्रीय महासचिव के एक आह्वान पर छत्तीसगढ़ के कोने कोने से पधारे वैष्णव पदाधिकारी..मुख्यमंत्री द्वारा समाज भवन के लिए 20 लाख की घोषणा..5 डिसमिल जमीन का संकल्प.. - April 23, 2026
- “सारंगढ़ नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे की कुर्सी बरकरार…हाईकोर्ट ने लगाई निष्कासन पर रोक.. - April 22, 2026

