प्रदेश के किसानों को सीएम साय ने होली से पहले बड़ी सौगात दी है। प्रदेश के लाखों किसानों के लिए सरकार ने धान बोनस राशि भुगतान के लिए विभाग द्वारा तैयारी कर ली गई है और अब तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। अपने गृह क्षेत्र के दौरे पर गए सीएम साय ने कहा कि 12 मार्च 2024 को किसानों को धान की अंतर राशि लगभग 13 हजार करोड़ रूपये प्रदान की जाएगी। बता दें कि इस वर्ष राज्य सरकार ने 144 लाख टन से ज्यादा धान की खरीदी की है।

जानें क्या है कृषक उन्नति योजना
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा कृषक उन्नति योजना लागू कर दी गई है। इस योजना के द्वारा प्रदेश के किसानों को धान खरीदी की अंतर राशि का भुगतान किया जाएगा। धान खरीदी अंतर राशि भुगतान करने के लिए ही वर्तमान सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना को लागू की गई है। इससे पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा किसान न्याय योजना शुरू की गई थी। राज्य सरकार के द्वारा धान खरीदी की समर्थन मूल्य के अतिरिक्त राशि को योजना के माध्यम से भुगतान किया जाता है।
इन किसानों को मिलेगी कृषक उन्नति योजना का लाभ
राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ा अनुसार विपणन वर्ष 2023 – 24 में प्रदेश के लगभग 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा। इन किसानों को वर्तमान में प्रति क्विंटल 2183 रु. के दर से राशि का भुगतान किया गया है। धान खरीदी की जो अंतर राशि प्रति क्विंटल 917 रु. है इस राशि को पंजीकृत विपणन वर्ष 2023 – 24 में सभी 24 लाख 72 हजार किसानों को जारी की जाएगी। किसानों को बोनस राशि का भुगतान बेचे गए धान पर प्रति क्विंटल 917 रु. दी जाएगी
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
