जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा द्वारा 07 मार्च 2024 दिन शुक्रवार को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन प्रातः 11 बजे से रोजगार कार्यालय, जांजगीर चांपा में किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में एग्रोस्कील सोशल वेलफेयर फाण्उडेशन द्वारा वर्चुअल टीचर के 25 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जावेगी। उक्त पद के लिए बीएससी एग्रीकल्चर, एमएससी एग्रीकल्चर, बीएड, डीएड उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। उक्त पदों के लिए मानदेय 34 हजार रुपए से 44 हजार रुपए निर्धारित है एवं कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ निर्धारित है।
इच्छुक युवा उक्त प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होना चाहते है वे अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों तथा रोजगार पंजीयन के साथ निर्धारित तिथि में उपस्थित हो सकते है एवं अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा से भी संपर्क किया जा सकता है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
