रायपुर। छत्तीसगढ़में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। शनिवार 24 फरवरी से प्रदेश भर में बारिश का सिलसिला शुरू होगा। 24 फरवरी को बस्तर संभाग में, 25 फरवरी को बस्तर संभाग के साथ रायपुर व दुर्ग संभाग में तथा 26 फरवरी को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से प्रदेश में उत्तरी हवा चलने की संभावना है, इसके चलते न्यूनतम तापमान घटेगा और ठंड बढ़ सकती है। प्रदेश भर में गुरुवार को डूमरबहार सबसे ठंडा रहा, कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबहार का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। तेज धूप के साथ ही ठंडी हवा भी चली, इसके चलते गर्मी का ज्यादा प्रभाव नहीं रहा, हालांकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रही। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से इन दिनों ठंड काफी कम होते जा रही है। शहरी क्षेत्रों के साथ ही अब आउटर में भी ठंड कमतर हो रही है। रायपुर का न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
इसी प्रकार पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री रहा। पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करने वाले क्षेत्र से दूर चले गए हैं, इसके कारण ही अब उत्तरी हवा का प्रभाव शुरू होगा। शुक्रवार को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान गिरेगा। साथ ही अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 24 से 26 फरवरी तक बारिश होने के आसार हैं।
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026
- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026

