बिलासपुर: अपने ही नर्सिंग स्टूडेंट्स से एग्जाम में पास करने के एवज में “डर्टी डिमांड” करने वाले प्रोफेसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी प्रोफेसर परीक्षा में पास करने के नाम पर अपने छात्रा को मोबाइल पर अश्लील मैसेजेस करता था।

पीड़िता के मुताबिक वह उनसे ‘डर्टी डिमांड’ करते हुए अश्लील तस्वीरों की मांग भी करता था। इतना ही नहीं बल्कि प्रोफेसर पर पैसे मांगने के भी आरोप लगे थे। आरोपी छात्रा को फेल कर देने की भी धमकी देता था। पीड़ित छात्रा ने परेशान होकर प्रोफेसर के पूरे चैट का विवरण पुलिस को सौंपा था जिसके बाद आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। शर्मसार कर देने वाला यह पूरा मामला सकरी थाना इलाके का हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ रायगढ़ की रहने वाली छात्रा उसलापुर में रहकर नर्सिंग का कोर्स कर रही हैं। प्रोफ़ेसर ने पहले छात्रा से पैसे की डिमांड की थी लेकिन जब बात नहीं बनी तो वह उसे रिलेशनशिप बनाने के लिए दबाव डालने लगा। बहरहाल पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी हैं। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर से गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को दागदार कर दिया हैं।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
