पीलीभीत में दूसरी महिला से शादी करने के लिए शराबी पति ने हैवान बन बैठा। उसने पत्नी को निर्वस्त्र कर गली में दौड़ाकर पीटा। पीड़िता का आरोप है कि पति आए दिन नशे में उसकी पिटाई करता है।

पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की तो सुनवाई नहीं हुई। अब एसपी से शिकायत के बाद पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली क्षेत्र की निवासी विवाहिता का आरोप है कि उसका विवाह उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के युवक के साथ 15 वर्ष पूर्व हुआ था। शादी के बाद से ही पति शराब पीकर उसे पीटता था। पति दूसरी औरत से विवाह करना चाहता था। इसके कारण छह फरवरी को दिन में 11 बजे उसने उसे पीटा। उसे निर्वस्त्र कर दिया। घर से बाहर निकाल दिया।
मायके वालों पर भी हुआ हमलावर
विवाहिता ने किसी तरह पड़ोसी के घर में घुसकर अपनी जान बचाई। इसके बाद मामले की जानकारी फोन कर अपने मायके वालों को दी। मायके वाले वहां पहुंचे और पति को समझाया, लेकिन वह उन पर भी हमलावर हो गया। उनकी भाभी पर कुल्हाड़ी से हमला कर जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद वह मायके वालों के साथ चली गई।
विवाहिता ने मामले की शिकायत उसी दिन कोतवाली पुलिस से की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। विवाहिता ने मामले की शिकायत एसपी अतुल शर्मा से की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति, ससुर और जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
- ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का कलेक्टर ने लिया जायजा… - September 23, 2026
