सारंगढ़ बिलाईगढ़, /कलेक्टर श्री के एल चौहान के निर्देश पर स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग की ओर से मेडिकल कैंप 10 फरवरी द्वितीय शनिवार को सिविल अस्पताल सारंगढ़ में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इसमें शिशु, नेत्र, अस्थि (हड्डी) और ऑडियो लॉजिस्ट विशेषज्ञ डॉक्टर और उनके सहयोगी उपस्थित रहेंगे। इससे दिव्यांग सहित आम नागरिकों को इलाज में सुविधा और चिकित्सा प्रमाण पत्र बनाने में सुविधा मिलेगा। इसके साथ ही साथ इस कार्य के लिए रायगढ़ जाने की जरूरत नहीं होगा। इस आशय के आदेश सिविल सर्जन रायगढ़ ने जारी किया है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में अब जिला मेडिकल बोर्ड का स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को होगा।


Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
