औद्योगिक जिले में ट्रेलर मालिकों ने स्थानीय स्तर में मालगाडिय़ों से कोयला परिवहन पर एसईसीएल के विरुद्ध लामबंद हो गए. जिसमें बड़ी संख्या में ट्रेलर मालिकों ने खरसिया छाल धरमजयगढ़ कोल माइंस को जोडऩे वाले रेल मार्ग के ट्रेक पर एकत्रित होकर आंदोलन का आगाज कर दिया.
ट्रेलर मालिक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वे स्थानीय स्तर में अपने-अपने भारी वाहनों से कोयला का परिवहन करते आ रहे हैं, लेकिन बीते कुछ साल से एसईसीएल प्रबंधन द्वारा मनमानी करते हुए मालगाडियों से स्थानीय उद्योग में कोयला सीधे पहुंचाने में लगा हुआ है. इसका असर ट्रेलर मालिकों के कामकाज व आय पर पडऩे लगा है. मालिकों को गाड़ी लोडिंग व परिवहन नहीं मिलने के चलते आर्थिक बदहाली से जूझ रहे है. ट्रेलर मालिक के भारी वाहनों का किस्त भी टूट रहा है जिसके चलते बैंक द्वारा डिफाल्टर भी घोषित किया जा रहा है.

इन सभी समस्या को लेकर भारी वाहन धारी मालिको ने दर्जनों बार आवेदन व अन्य तरीके से एसईसीएल प्रबंधन के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा लेकिन इस पर प्रबंधन द्वारा आश्वस्त करने के बाद कोई महती निर्णय नहीं लिए गया. इस कारण ट्रेलर मालिको में नाराजगी बढ़ गई. सब्र का बांध टूटते ही आंदोलन का शंखनाद शनिवार दोपहर से कर दिया. जिसमें भारी संख्या में ट्रेलर मालिको ने ट्रेलर मालिक संघ के बैनर तले खरसिया, धरमजयगढ़ रेलवे मार्ग में बैठ गए. मालिको द्वारा जमकर एसईसीएल के विरोध नाराजगी जाहिर कर रहे. फिलहाल आंदोलन की भनक लगते ही पुलिस बल के साथ प्रशासनिक व रेलवे से जुड़े अधिकारी भी मौके पहुंच गए है.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
