छत्तीसगढ़। मणिपुर से शुरू हुई सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जल्द ही छत्तीसगढ़ पहुंचने वाली है।
इसे लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबंधित कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, 8 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी।

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कही यह बात:
छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, 8 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। रायगढ़ जिले की सीमा पर न्याय यात्रा का स्वागत किया जाएगा। किसान, नवजवान, महिला, श्रमिक भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगुवाई करेंगे। पायलट ने कहा, 13 फरवरी को अंबिकापुर में राहुल गांधी की विशाल आमसभा प्रस्तावित है। इस यात्रा का उद्देश्य बस एक ही है कि, जो लोग न्याय से वंचित हैं, जिन लोगों को समाज और सरकार से उमीदें हैं, लेकिन उनकी नहीं सुनी जाती है। इस देश में जो माहौल निर्मित हुआ है इसके विरोध में राहुल गांधी नया यात्रा निकाल रहे।
सचिन पायलट ने आगे कहा कि, “विपक्ष के जिन नेताओं का वैचारिक विरोध केंद्र सरकार से है, जो राजनैतिक विरोध करते हैं, उन नेताओं का चरित्र हनन केंद्र सरकार की एजेंसियां कर रही है। प्रतिशोध की भावना से जो काम होता है वह सही परंपरा नहीं है, इस यात्रा के माध्यम से देश में बड़ा संदेश जाएगा।”
जानकारी के लिए बता दें कि, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याया यात्रा झारखंड में है। कांग्रेस सांसद देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। गुलाबी धोती पहने राहुल ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा की। मंदिर के पुजारियों ने विधिवत रुद्राभिषेक कराया। राहुल गांधी भी पूरी तरह यजमान के तौर पर श्रद्धा भाव से बाबा की आराधना की।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
