नई दिल्ली. भारत में पिछले साल खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में मिली भारतीय टीम की हार ने क्रिकेट फैंस का दिल तोड़ दिया था. हर किसी को इसी बात का अफसोस था कि आईसीसी ट्रॉफी को अपने घर पर जीतने का एक बेहतरीन मौका हाथ से निकल गया.

भारतीय फैंस के लिए आईसीसी की तरफ से अच्छी खबर सामने आई है. भारत में अगले साल एक नहीं बल्कि दो विश्व कप का आयोजन होने वाला है.
आईसीसी के अगले चार साल के इवेंट्स की लिस्ट सामने आ गई है. साल 2024-2027 के बीच होने वाले सभी आईसीसी इवेंट्स का शेड्यूल सामने आया है जिसमें भारत के पास दो आईसीसी विश्व कप की मेजबानी है. वहीं इंग्लैंड को ही आईसीसी ने अगले दो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का आयोजन करने की जिम्मेदारी दी है. पाकिस्तान को अगले साल फरवरी में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करनी है.
भारत को वर्ल्ड कप की मेजबानी
आईसीसी के अगले चार साल के इवेंट्स लिस्ट पर ध्यान दें तो भारत के पास महिला विश्व कप की मेजबानी है. अक्टूबर-नवंबर के बीच इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा 2026 में श्रीलंका के साथ मिलकर भारत पुरुष टी20 विश्व कप की मेबजानी भी करेगा. अक्टूबर-नवंबर में ही इस टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जाना है.
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
