अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में भारत ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने आयरलैंड को 201 रन से हराया। भारत की इस जीत के मुशीर, नमन और सौम्या पांडे हीरो रहे।
भारत ने पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए 301 रन का विशाल स्कोर बनाया था। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 100 रन पर ही सिमट गई।

आयरलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिलने के बाद भारत की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। आदर्श सिंह मात्र 17 रन बनाकर आउट हो गए। बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतक जड़ने वाले अर्शिन कुलकर्णी ने 32 रन का योगदान दिया।
मुशीर ने खेली शतकीय पारी
इसके बाद मुशीर और कप्तान उदय सहारन के बीच तीसरे विकेट के लिए 151 गेंद पर 156 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान मुशीर ने अपना शतक पूरा किया। आउट होने से पहले मुशीर ने 106 गेंद पर 118 रन और उदय ने 84 गेंद पर 75 रन की पारी खेली। अवनीश और सचिन दास ने क्रमशः 21 और 21 रन का योगदान दिया। आयरलैंड के लिए ओलिवर रिले ने तीन विकेट और जॉन मैकेनली ने दो विकेट लिए।
नमन और सौम्य ने बरपाया कहर
302 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाए। आयरलैंड के लिए डेनियल फोर्किन ने 40 गेंद पर 27 रन की पारी खेली। इनके अलावा तीन और बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। भारतीय गेंदबाजी के आगे आयरलैंड की पारी ताश के पत्तों को तरह बिखर गई। नमन तिवारी ने 10 ओवर में 53 रन देकर चार विकेट लिए तो सौम्य पांडे ने 9 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
- सारंगढ़:धर्मांतरण विवाद पर कोतवाली में भाजपा का हल्लाबोल, कार्रवाई की मांग पर धरने से गरमाई सियासत… - June 15, 2026
- कटंगपाली और छेलफोरा बने अवैध माइनिंग के सबसे बड़े “डार्क स्पॉट”..धरती का सीना चीरकर रसूखदार भर रहे तिजोरियां, धूल फांकने को मजबूर बेबस इंसान… - June 15, 2026
- 30 जून तक कराएं श्रमिक पंजीयन में सुधार, नहीं तो अटक सकती हैं योजनाओं की सुविधाएं… - June 15, 2026

