रायपुर । गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ से इस बार दो हस्तियों को पद्म सम्मान से नवाजा जायेगा। छत्तीसगढ़ के जशपुर के जागेश्वर यादव को पद्मश्री से सम्मानित किया जायेगा। वहीं नारायणपुर के हेमचंद मांझी को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने पद्मश्री पाने वाले इस महान हस्तियों को बधाई दी है।

जशपुर के जागेश्वर यादव की बिरहोर के भाई के रूप में प्रसिद्धि है। आदिवासी क्षेत्र में उत्थान के लिए काम करने वाले जागेश्वर यादव ने अपना पूरा जीवन बिरहोर और पहाड़ी कोरबा जनजाति के लिए समर्पित कर दिया है।
वहीं नारायणपुर के हेमचंद मांझी की पहचान वैद्य के रूप में है। पारंपरिक औषधि से लोगों का इलाज करने वाले हेमंचद ने अबूझमाढ़ से जैसे दुर्गम क्षेत्र में पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में शानदार काम किया है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
