देश के कई राज्यों में इन दिनों मताओं और बेटियों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं के जरिए महिलाओं को सबल बनाने के लिए प्रतिमाह पैसे का भुगतान किया जाता है। इसी कड़ी में झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने माहिलाओं के लिए खास योजना शुरू की है। सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए का भुगतान करेगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार ने भी महतारी वंदन योजना शुरू करने का ऐलान किया है। लेकिन अभी तक ये योजना लागू नहीं हो पाई है।

दरअसल कल हुए कैबिनेट बैठक में सीएम हेमंत सोरेन और मंत्रियों के बीच कई अहम मुद्दांें पर चर्चा हुई। चर्चा के बाद कैबिनेट ने वृद्धा पेंशन योजना पर मुहर लगा दी है। इस योजना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा कि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद लगभग 18 लाख महिलाओं को फायदा होगा। कैबिनेट ने मौजूदा नियमों में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सभी महिलाओं और एसटी/एससी वर्ग के लोगों के लिए वृद्धावस्था पेंशन के लिए अर्हता आयु कम कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय लगभग एक महीने बाद आया है। जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 29 दिसंबर को अपनी सरकार की चौथी वर्षगांठ पर घोषणा की थी कि राज्य में आदिवासी और दलित 50 साल की आयु प्राप्त करने पर पेंशन लाभ के लिए पात्र होंगे। पहले 60 साल की आयु सीमा थी। अधिकारियों ने कहा कि राज्य में वर्तमान में कुल 35.68 लाख लाभार्थी पेंशन लाभ उठा रहे हैं, जिसमें सोरेन सरकार के तहत पिछले चार सालों में लगभग 82 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।
इसके अलावा कैबिनेट ने राज्य में गरीब गर्भवती महिलाओं के कल्याण के लिए विशेष किट प्रदान करने की नई योजना को भी मंजूरी दी है। प्रत्येक किट की अनुमानित लागत 1500 रुपए है, जिसमें नई सूती साड़ी और मच्छरदानी समेत 14 वस्तुएं होंगी। दादेल ने कहा कि इस योजना से लगभग 6 लाख महिलाओं को लाभ होने का अनुमान है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
