आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। ठंड में और बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
द्रोणिका के प्रभाव से मंगलवार को रायपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों व जांजगीर, रायगढ़, जशपुर जिले से लगे क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। सोमवार को प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक 0.9 किमी ऊंचाई तक है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण बादल छाए रहेंगे। उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंडकता बनी रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान में जहां गिरावट आएगी, वहीं अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।
रायपुर का न्यूनतम तापमान एक डिग्री ज्यादा
उत्तरी छत्तीसगढ़ में अभी भी शीतलहर चल रही है और मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा है। सोमवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 5.0 डिग्री रहा। पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.2 डिग्री रहा।
गर्म कपड़ों पर 60 प्रतिशत तक छूट
गर्म कपड़ों पर इन दिनों 50 से 60 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। कारोबारियों का कहना है कि जनवरी का महीना कारोबार के लिए अच्छा नहीं रहा। अभी दो-तीन दिनों से ठंड में बढ़ोतरी हुई है और गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आई है। उपभोक्ताओं के लिए ही गर्म कपड़ों पर 50 से 60 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। उपभोक्ताओं के फायदे का ही ध्यान रखा जा रहा है। कुछ कारोबारियों ने अपना काउंटर बंद कर दिया है।
- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
