रायपुर । राज्य में गणतंत्र दिवस के लिए मुख्य अतिथि का ऐलान हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जहां जगदलपुर में ध्वजारोहण करेंगे, वहीं राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन रायपुर के पुलिस परेड मैदान में झंडोत्तोलन करेंगे। वहीं सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला मे सांसद सुनील सोनी तो रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में ध्वजारोहण करेंगे, वहीं राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, बिलासपुर में अरूण साव, दुर्ग में विजय शर्मा, महासमुंद में बृजमोहन अग्रवाल, बलरामपुर में रामविचार नेताम, बेमेतरा में दयालदास बघेल, नारायणपुर में केदार कश्यप, कोरबा में लखनलाल देवांगन, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में श्याम बिहारी जायसवाल, रायगढ़ में ओपी चौधरी, बलौदाबाजार में टंकराम वर्मा, सरगुजा में लक्ष्मी राजवाड़े झंडोत्तोलन करेंगी। इसके अलावे विधायक और सांसद को भी मुख्य अतिथि बनाया गया है।

- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
