अयोध्या में नवनिर्मित नए मंदिर में आज रामलला के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है. कार्यक्रम की अगुआई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की जा रही है.
इस मौके को यादगार बनाने के लिए देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम ने नई बीमा पॉलिसी लॉच किया है.

LIC
एलआईसी के द्वारा लॉच किया गया जीवन धारा-2 एक गारंटीड इनकम वाला एन्यूटी प्लान है. बीमा कंपनी के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, एलआईसी जीवन धारा-2 एक नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग प्लान है. ये बीमा पॉलिसी लोगों के लिए 22 जनवरी 2024 यानी राम मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के दिन से उपलब्ध होगी.
आज सुबह से एलआईसी के इस बेहतरीन प्लान को ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीदा जा सकता है. बीमाधारक को प्लान के साथ एन्यूटी के 11 विकल्प दिये जाते हैं. एन्यूटी की पहले दिन से गारंटी मिलनी शुरू हो जाती है. इस बीमा में ज्यादा उम्र के साथ ज्यादा एन्यूटी का भी प्रावधान है.
LIC
एलआईसी के इस प्लान को 20 साल से ऊपर उम्र का कोई भी व्यक्ति खरीद सकता है. हालांकि, बीमा के लिए अधिकतम उम्र एन्यूटी के हिसाब से अलग-अलग है. ऐसे मोटे तौर पर प्लान खरीदने की अधिकतम उम्र 80 साल, 70 साल और 65 साल मायनस डिफरमेंट पीरियड है.
LIC
जीवन धारा-2 प्लान की एक और खास बात है कि बीमाधारक को डिफरमेंट पीरियड के दौरान भी इंश्योरेंस कवर मिलता है. साथ ही, टॉप अप के जरिये एन्यूटी को बढ़ाने का विकल्प है. एक प्रीमियम एक्सट्र देकर बीमाधारक टॉप-अन एन्यूटी का विकल्प चून सकते हैं.
LIC
इस बीमा पॉलिसी में पॉलिसीहोल्डर एन्यूटी पेमेंट में कमी के एवज में लम्पशम्प भुगतान का विकल्प चुन सकते हैं. डिफरमेंट पीरियड के दौरान और उसके बाद भी लोन की सुविधा मिलती है. एन्यूटी के कई खास विकल्प इस बीमा को खास बनाते हैं जो पॉलिसी को बेहतर रिटर्न पाने में मदद करते हैं.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
