आज हम 21वीं सदी यानी आधुनिक युग में जी रहे हैं और इस आधुनिक युग में कई प्रकार के परिवर्तन देखने को मिल रहा है। 21वीं सदी में जीवन जीना सरल तो हुआ है लेकिन इस आधुनिक युग में कब क्या हो जाए इसका आकलन करना मुश्किल है। कब किस्से प्यार हो जाए इसको कोई कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही एक मामला झारखंड से सामने आया है। जहां एक भाई ने अपने ही बहन से शादी रचा ली और साथ ही जीने मरने की कसमें खाईं। इस बात की जानकारी जब परिवार वालों को लगी तो दोनों के परिजनों में हड़कंप मच गया। दोनों पक्षों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

मिली जनकारी के अनुसार, मामला पलामू जिले का है। दोनों ममेरे भाई और फुफेरी बहन है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच फोन पर बात हुआ करती थी। जिसके बाद दोनों ने शादी करने की ठानी और लड़की झारखंड पहुंच गई। जहां युवक ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर ही युवती के मांग में सिंदूर भर दिया। जिसके बाद दोनों ने अपने परिजनों को ये जानकारी दी। परिजनों ने थाना पहुंचकर दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस दोनों को थाना में लाकर पूछताछ में जुट गई है।
शहर थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा दोनों के परिजनों को साथ बैठाकर मामले को सुलझाने में लगे हैं। परिजनों का कहना है कि दोनों ने कहीं का न छोड़ा, सब इज्जत मिट्टी में मिला दी। परिजनों के अनुसार लड़की की उम्र 17 वर्ष है जबकि लड़की खुद को 19 वर्ष की बता रही है। लड़का और लड़की साथ रहने की इच्छा जता रहे हैं और साथ जीवन गुजारना चाहते हैं, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बता दें कि लड़का पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं, लड़की छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। दोनों के परिजन इस शादी के खिलाफ हैं। वे लड़का और लड़की को अपने-अपने साथ ले जाने के लिए अड़े हुए हैं। उधर, लड़का-लड़की एक दूसरे कै साथ रहने की जिद पर अमादा हैं।
- सारंगढ़ पहुंचेंगी कांग्रेस की सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग, कार्यकर्ताओं संग करेंगी अहम मंथन… - July 26, 2026
- एसपी सुनील शर्मा की सख्ती और टीआई प्रमोद यादव की रणनीति का असर, 30 लीटर महुआ शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार… - July 26, 2026
- सारंगढ़:’नारी सम्मान निधि’ के नाम पर 2.38 करोड़ की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - July 26, 2026




