उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां एक 16 साल के लड़के ने महज 12 वर्ष की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला. आरोपी बच्ची को घटना के बाद मौके पर छोड़कर भाग निकला.

पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है.
पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि बुलंदशहर जिले के एक गांव में एक किशोर ने एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित लड़की सोमवार को गांव के पास एक खेत में बेहोशी की हालत में मिली थी.
स्याना के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) भास्कर कुमार ने कहा कि नरसेना पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के निवासी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी 12 वर्षीय बेटी के साथ उसी गांव के रहने वाले 16 साल के एक किशोर ने बलात्कार किया है.
पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि 16 साल के आरोपी ने लड़की के साथ उस वक्त रेप किया, जब वह अपने खेतों में गई थी. आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. सीओ ने बताया कि किशोर को हिरासत में ले लिया गया है. उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
