सारंगढ़ बिलाईगढ़, वाहन चालकों के हड़ताल करने की सूचना पर कलेक्टर श्री के एल चौहान ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राइस मिल एसोसिएशन, व्यापारियों, आरटीओ, वाहन संघ जिला अध्यक्ष, पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियो के साथ संयुक्त बैठक लिया। श्री चौहान ने कहा कि जिले में बुनियादी सुविधाएं पीडीएस राशन, पेट्रोल, डीजल, दूध, धान खरीदी, समिति से धान उठाव आदि प्रभावित नहीं हो। इसके अलावा श्री चौहान ने आरटीओ को निर्देशित किया कि जिले के नागरिकों की सुविधा के लिए लाइसेंस, ट्रायल और वाहन फिटनेस के लिए आरटीओ के अधिकारियों को जिले में माह में 2 दिन, 15 दिन में एक बार आरटीओ कैंप रायगढ़ रोड में स्थित हरदी हवाई पट्टी में आयोजित किया जाए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, एसडीएम डॉ स्निग्धा तिवारी, वासु जैन, डीएसपी मनीष कुंवर, आरटीओ बलौदाबाजार से अधिकारी भूपेंद्र कुमार, निरीक्षक कौशिल्या रात्रे, खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव, डीएमओ मनोज यादव, सहायक राजस्व अधीक्षक कमलकांत स्वर्णकार उपस्थित थे।

- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
