छत्तीसगढ़ के खेल जगत के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्य में 7 नए खेलो इंडिया सेंटर्स खोले जाने की स्वीकृति दी है। राज्य के खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय खेल मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है। वहीं खेल सचिव हिमशिखर गुप्ता ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त किया।

छत्तीसगढ़ की खेल संचालक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने बताया कि खेल संचालनालय के प्रस्ताव पर पहले में 24 जिलों में विभिन्न खेल विधाओं के 24 खेलो इंडिया सेंटर्स की मंजूरी प्राप्त हुई थी, जिसका क्रियान्वयन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में जिला कोंडागांव में तीरंदाजी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में फुटबॉल, गौरेला पेंड्रा मरवाही में कबड्डी, सक्ती में फुटबॉल, कबीरधाम में कबड्डी, कोरिया में बैडमिंटन और मनेंद्रगढ़ भरतपुर-चिरमिरी जिले में कबड्डी खेल की खेलो इंडिया सेंटर्स की मंजूरी भारत सरकार से प्राप्त हुई है। इस तरह अब राज्य के 31 जिलों में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था तय की जा चुकी है। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण की अधिक सुविधा मिलेगी, प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए यह स्टेप मील का पत्थर साबित होगा।
- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
