नए साल के जश्न के बीच पुलिस की टीम ने सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 14 युवतियों सहित 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि नए साल के जश्न के बीच यहां युवतियां परोसी जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने सभी युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को शालीमार गार्डन के एक मकान में देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर 9 महिलाएं और 7 पुरुष आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। वहीं शहर के पॉश इलाके राजनगर के एक अन्य मकान में भी पुलिस ने दबिश तो वहां 5 महिलाओं और एक युवक को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है। दोनों स्थानों पर तलाशी के दौरान पुलिस को 26 हजार की नकदी भी बरामद हुई।

बताया जा रहा है कि नए साल में स्पेशल डिमांड पर इन युवतियों को बुलाया गया था। नए साल के जश्न में यहां शराब, कबाब के साथ शराब भी परोसी जा रही थी। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
