यूपी के फतेहपुर जिले में स्कूल से घर वापस आ रही मासूम छात्रा के साथ ई-रिक्शा चालक ने रेप की घटना को अंजाम दे डाला. रेप के बाद आरोपी पीड़िता को बदहवास हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया.

काफी देर तक जब मासूम घर वापस नहीं पहुंचीं तो परिजनो ने खोजबीन शुरू की. तब जाकर बेहोशी हालत में छात्रा खेत में मिली.

जिसके बाद परिजनो ने छात्रा को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. फिलहाल, पुलिस पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही में जुट गई है.
दरअसल, बीते शनिवार को स्कूल से पढ़कर वापस घर जार रही 8वीं की छात्रा को आरोपी चालक ने घर छोड़ने के बहाने ई-रिक्शा में बैठा लिया था. फिर खेत मे ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया था. बाद में पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया था. जब स्कूल से छात्रा घर नही पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो वह खेत में बेसुध पड़ी मिली.
लड़की जब होश में आई तो पूरी आपबीती घरवालों को सुनाई, जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गए. पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी ई-रिक्शा चालक राजू उर्फ बंगाली के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है, जबकि आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
