भिलाई। चलती बाइक पर रोमांस करने वाले कपल को ट्रैफिक पुलिस ने ढू्ंढ निकाला है। बाइक चलाने वाला युवक छावनी क्षेत्र का रहने वाला है और उसके साथ बाइक पर उसकी पत्नी पेट्रोल टंकी पर बैठी थी।

वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने बाइक जब्त कर 4 हजार रुपए का चालान भी काटा है। जिसे बाइक सवार युवक को कल कोर्ट में जमा करना होगा। उसके बाद ही उसकी बाइक उसे वापस मिलेगी। एडिशनल एसपी अभिषेक झा ने बताया कि कल वीडियो पुलिस को मिलने के बाद इस युवक की खोज भी शुरू कर दी गई थी और आज दोपहर को इस ट्रैफिक पुलिस ने खोज निकाला
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)




