साय सरकार की पहली बड़ी प्रशासनिक सर्जरी! भूपेश सरकार में मुख्यमंत्री के सचिव रहे 5 अधिकारी हटाए गए …देखें लिस्ट….
रायपुर। भूपेश सरकार में मुख्यमंत्री के सचिव रहे सभी अधिकारियों को हटा दिया गया है। वहीं 2006 बैच के आईएएस पी.दयानंद को सीएम विष्णुदेव साय का सचिव बनाया गया है। साथ ही वे चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रभारी सचिव भी रहेंगे।
बता दें कि विष्णुदेव साय सरकार की पहली बड़ी प्रशासनिक सर्जरी है। सीएम सचिव पद से 5 अधिकारी मुक्त किए गए है। 3 नए ओएसडी और 1 निज सहायक की नियुक्ती की गई है। डॉ सुभाष सिंह, डॉ रविकांत मिश्रा, उमेश अग्रवाल OSD बनाए गए हैं। दीपक अंधारे सीएम के निज सहायक बनाए गए हैं। वही पी दयानंद सीएम सचिव बनाए गए हैं। सुब्रत साहू सीएम के अपर मुख्य सचिव से मुक्त हो गए हैं। अंकित आनंद सीएम सचिव पद से मुक्त हो गए हैं, सिद्धार्थ कोमल परदेशी सीएम सचिव पद से मुक्त किए गए हैं। एस भारतीदासन सीएम सचिव पद से मुक्त किए गए हैं। डीडी सिंह सीएम सचिव पद से मुक्त किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
इनके साथ ही मुख्यमंत्री सचिवालय से 5 अधिकारी हटाए गए हैं। अरुण मरकाम, सूरज कश्यप, देवेन्द्र प्रधान हटाए गए हैं। उमेश पटेल, विशाल महाराणा OSD पद से हटाए गए हैं। पांचों अधिकारियों को GAD वापस भेजा गया है।
- कैसे बनाएं पपीता भक्खा, भूल जाएंगे नूडल्स/पास्ता का स्वाद, टेस्ट में लाजवाब, नोट कर लीजिए रेसिपी… - March 7, 2026
- कुत्ता काटने के कितने घंटे के भीतर इंजेक्शन लगवाना है जरूरी? लापरवाही पड़ सकती है भारी, जानें एक्सपर्ट की राय… - March 7, 2026
- छत्तीसगढ़:स्कूल में ताला, बाहर धूप में बैठे रहे बच्चे : लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, 6 शिक्षकों को DEO ने भेजा कारण बताओ नोटिस… - March 7, 2026
