रायपुर। आज प्रदेश के नव नियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित थे। इस बैठक में कई प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई। जिसमें मोदी की गारंटी और भाजपा के घोषणा पत्र में किए वादों पर चर्चा की गई। पहली बैठक में आज कैबिनेट ने प्रदेश में 18 लाख पीएम आवास का लाभ गरीबों को देने का फैसला लिया है।

बात दें कि भाजपा नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नई सरकार की प्रथम कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में सीएम साय ने कई योजनाओं को लेकर चर्चा की है लेकिन फिलहाल एक गारंटी पर निर्णय लिया गया है। साय कैबिनेट की यह बैठक मंत्रालय में हुई। वहीं इस बैठक में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा मौजूद रहें। इनके साथ ही कई विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विष्णुदेव साय की पहली कैबिनेट में मोदी की गारंटी पर अहम फैसला लिया गया हैं। जिसमें यह निर्णय लिया गया है कि बीजेपी के घोषणा पत्र को लेकर प्रमुख योजनाओं पर कार्य किया जाएगा। लेकिन आज की बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने का फैसला लिया गया है।
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026
- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026

