सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड के धनसीर में स्थित धान खरीदी केंद्र में किसानों को फटा हुआ बारदाना उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धान खरीदी केंद्र के स्टाक में बड़ी मात्रा में नए बारदाना भी उपलब्ध हैं। किसानों को आधा नया और आधा पुराना बारदाना उपलब्ध कराने का आदेश होने का हवाला देकर फटा बारदाना उपलब्ध कराया जा रहा है।

वहीं कई किसान फटा हुआ बारदाना लेकर धान खरीदी केंद्र में बैठकर बारदाना सिलते भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में किसान अपना आधा धान ही बेच पा रहे हैं और कई किसान सुबहसे इंतजार कर रहे हैं कि पुराना बारदाना सही सलामत वाला आए तब वह धान बेचेंगे।
244 किसानों ने धान बेचा
सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्टॉक में बड़ी मात्रा में नया बारदाना उपलब्ध होने के बाद भी समिति प्रभारी एवं कर्मचारियों के द्वारा किसानों को फटा पुराना बारदाना उपलब्ध करा कर परेशानी में डाल रहे हैं। धान खरीदी केंद्र प्रभारी ने बताया कि धनसीर में कुल 966 किसानों का पंजीयन है, जिसमें से अब तक 244 किसानों ने धान बेचा है | वही अब तक 722 किसानों ने धान नही बेचा है।



- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

