मुंबई: दुनिया के सबसे धनवान क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल आईपीएल में इस बार कितने खिलाड़ियों की नीलामी होगी यह तय करते हुए खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। यह नीलामी इस बार दुबई में आयोजित होगी। इसके लिए 19 दिसंबर मुक़र्रर किया गया है। हर बार की तरह इस बार भी आईपीएल से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को दूर रखा गया है। वर्ल्डकप के शानदार और सफल आयोजन के बाद आईपीएल के भी कामयाब आयोजन की उम्मीद की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ आईपीएल 2024 ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। आईपीएल ने इस बार ऑक्शन के लिए 333 खिलाड़ियों को सेलेक्ट किया है। इनमें से 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। ऑक्शन के लिए चुने गए खिलाड़ियों में 116 प्लेयर्स कैप्ड हैं और 215 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं।
किस टीम के पास कितने स्लॉट बाकी
चेन्नई सुपर किंग्स- 6 स्लॉट
दिल्ली कैपिटल्स- 9 स्लॉट
गुजरात टाइटंस- 8 स्लॉट
केकेआर- 12 स्लॉट
लखनऊ सुपर जायंट्स- 6 स्लॉट
मुंबई इंडियंस- 8 स्लॉट
पंजाब किंग्स- 8 स्लॉट
आरसीबी- 8 स्लॉट
राजस्थान रॉयल्स- 8 स्लॉट
सनराइजर्स हैदराबाद- 6 स्लॉट
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
