छ्त्तीसगढ़ के कोटा में शासकीय निरंजन केशरवानी कॉलेज कोटा में अध्यनरत छात्रा पर योगेश साहू नामक युवक ने जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। हमले के बाद राहगीरों ने ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार, रोज की तरह छात्रा पढ़ाई के लिए निरंजन केशरवानी कॉलेज कोटा गई हुई थी। छात्रा जब कॉलेज से घर जा रही थी इसी दौरान अचानक योगेश साहू ने छात्रा पर जानलेवा हमला कर दिया छात्रा के गले व सिर पर चोट आई हैं।

युवक घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया है। कोटा पुलिस मामले के जाँच में जुट गई है। युवक ने घटना को अंजाम किस वजह से दिया है इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सारंगढ़-बिलाईगढ़ समेत 12 जिलों के जिला आबकारी अधिकारी बदले, 165 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला… - September 17, 2026
- 17 सितंबर 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से चमकेगा भाग्य, जानें किस राशि को मिलेगा धन, करियर और परिवार में लाभ… - September 17, 2026
- दिल्ली की जिम्मेदारी से बढ़ा छत्तीसगढ़ का गौरव, अमर पारवानी बने कैट के प्रदेश प्रभारी… - September 16, 2026
