चुनावी नतीजे से पहले कांग्रेस प्रत्याशी उत्तरी गणपत जांगड़े ने संकटमोचन हनुमत महायज्ञ मे आहुति देकर मांगा आशीर्वाद…
सारंगढ़: विधानसभा चुनाव 2023 दो चीजों को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है पहला छत्तीसगढ़ मे भूपेश का जादू चलेगा या रमन की वापसी होगी? क्या दूसरा क्या सारंगढ़ मे पुराना इतिहास दोहराया जाएगा या उत्तरी जांगड़े सभी अटकलों को पूर्ण विराम लगाकर इतिहास रचने मे कामयाब होगी! दोनो के उत्तर कल दोपहर के बाद सारंगढ़ के साथ प्रदेश के जनता को मिल जाएगी। प्रदेश के साथ सारंगढ़ मे भी दोनों मुख्य पार्टी के प्रत्याशियों के साथ कार्यकर्ताओं मे भी बेचैनी चरम पर हैँ। यूँ तो दोनों प्रत्याशी और पार्टी के कार्यकर्ता अपनी अपनी जीत को लेकर दावे कर रहे हैँ लेकिन भाग्य का पिटारा कल ही खुलेगा।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे आज अर्थात 3 दिसंबर को घोषित होंगे। 90 सीटों वाली विधानसभा के लिए दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को वोट डाले गए । 3 दिसंबर को मतगणना सात बजे शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना होगी । दोपहर 12 बजे के बाद ही पता चलेगा कि बहुमत की ओर कौन सी पार्टी बढ़ रही है। 2018 के मुकाबले इस बार कम मतदान हुआ। दो चरणों में 75.08 फीसदी वोटिंग हुई। कम मतदान से क्या सरकार बदलेगी?, इसका निर्णय 3 दिसंबर को हो जाएगा। छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल, पूर्व सीएम रमन सिंह के भाग्य का फैसला होगा वहीं सारंगढ़ मे कांग्रेस प्रत्याशी उत्तरी जांगड़े और भाजपा प्रत्याशी शिव कुमारी चौहान के बीच सीधी टक्कर की बात राजनैतिक विश्लेषक मान कर चल रहे हैँ।
उत्तरी गणपत जांगड़े ने संकट मोचन महायज्ञ मे आहुति देकर मांगा आशीर्वाद –
सारंगढ़ के खम्हारडीह के श्री लखन दास वैष्णव के घर मे पंच दिवसीय महायज्ञ का आयोजन हो रहा है जिसमे पंडित रुपेश वैष्णव के साथ 21 वैष्णव पंडितो द्वारा महायज्ञ का संचालन किया जा रहा है। माना जाता है कि हनुमान जी ही एक ऐसे देवता हैं जो कलयुग में भी पृथ्वी पर उपस्थित हैं। वही आदि पंच देवों में कलयुग के जाग्रत देव और प्रत्यक्ष रूप में सूर्य देव को माना जाता है। हनुमान जी के सम्बन्ध में माना जाता है कि कलयुग में भी हनुमान साधना तुरंत फल प्रदान करती है। हनुमान जी की पूजा आराधना जातक को सभी प्रकार के कष्टों, शत्रु से विजय दिलाने के साथ भय से मुक्ति दिलाती है। छिनाव नतीजे से पूर्व संध्या उत्तरी गणपत जांगड़े ने अपने व्यस्तम कार्यक्रम के मध्य समय निकालकर पूर्ण श्रद्धा से महायज्ञ मे सम्मिलित होकर यज्ञ मे आहुति दी तथा संकटमोचन भगवान से आर्शीवाद मांगा।
वैष्णव गुरुजनो ने दिया आशीर्वाद –
कांग्रेस प्रत्याशी उत्तरी गणपत जांगड़े को विगत पंच वर्षो के कार्यकाल एवं भगवत भक्ति मे श्रद्धा देखते हुए सारंगढ़ के उज्ज्वल भविष्य के लिए विजयी होने का आशीर्वाद दिया साथ ही आजीवन भगवत प्रेम मे बढ़ोत्तरी होने की भगवत कामना की।

- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
