नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला की निवासी 17 वर्षीय किशोरी लव, सेक्स व धोखे का शिकार हो गई। किशोरी को उसके प्रेमी ने शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक यौन शोषण किया। जब गर्भवती हुई तब उसे गर्भपात के लिए ओवरडोज देकर गर्भपात कराया।

लेकिन हालत नाजुक होने पर रविवार की सुबह उसे एक ऑटो में बैठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया और फरार हो गया। फिलहाल किशोरी का इलाज सदर अस्पताल के महिला वार्ड में चल रहा है। मामला सामने आने पर पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि किशोरी को दो वर्ष पूर्व एक युवक से प्रेम हो गया। जिसके बाद प्रेमी उसके घर आने जाने लगा। धीरे-धीरे प्रेमी से काफी नजदीकी बढ़ गई थी। वह शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने लगा। जिसके बाद पहली बार वह पांच माह पूर्व गर्भवती हो गयी। गर्भवती होने पर प्रेमी ने उसका गर्भपात कराया। इसके बाद फिर वह दो माह की गर्भवती हो गई। जिसके बाद प्रेमी ने गर्भपात के लिए पांच गोलियां खिला दी ,जिससे किशोरी की हालत नाजुक हो गई।
डॉक्टरों ने बताया कि ओवरडोज की वजह से उसकी हालत बिगड़ गयी है। नाजुक हालत में उसका प्रेमी उसे ऑटो से सदर अस्पताल लेकर पहुंचा और उसे अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया। पुलिस किशोरी का बयान दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। नगर थाना की सब इंस्पेक्टर आरती कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

