सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 नवंबर 2023/कलेक्टर डाॅ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन 2023 के मतदान दल को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने और वापसी के लिए वाहन अधिग्रहण के संबंध में अधिकारियों का बैठक लिया। डाॅ. सिद्दीकी ने कहा कि जिले में तीनों विधानसभा रायगढ़, सारंगढ़ और बिलाईगढ़ के लिए वाहन की आवश्यकता है। इसलिए रूट मैप तैयार कर वाहनों का अधिग्रहण शीघ्र करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर डाॅ. सिद्दीकी को वाहनों की उपलब्धता के संबंध में नोडल अधिकारी वाहन टी.आर. महेश्वरी ने जानकारी दिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश कुमार भारद्वाज, रिटर्निंग अधिकारी मोनिका वर्मा, खाद्य अधिकारी चित्रकांत धु्रव, डीएसपी मनीष कुंवर, वाहन दल के सहयोगी सहायक शिक्षक वीरेन्द्र जोल्हे भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि 16 नवंबर 2023 को सुबह 6 बजे से मतदान दल को वाहन के माध्यम से मतदान केन्द्र के लिए रवाना किया जाना है।

- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
