भिलाई: महादेव सट्टा एप मामले में गिरफ्तार किए गए दुर्ग पुलिस के सिपाही भीम सिंह यादव की निशानदेही पर चार और पुलिसकर्मियों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सूत्रों ने दी है।
ईडी (ED) ने जिन चार पुलिसकर्मियों को हिरासत में लिया है, उन पर भी महादेव सट्टा एप में संलिप्तता के आरोप हैं। सूत्रों के मुताबिक ईडी ने कांकेर, दुर्ग तथा पुलिस लाइन में तैनात एक आरक्षक को हिरासत में लिया है। हालांकि इस बात की ईडी ने अब तक किसी तरह से कोई अधिकृत पुष्टि नहीं की है।
गौरतलब है कि, कांकेर (Kanker)में तैनात एएसआई चंद्रभूषण वर्मा (ASI Chandrabhushan Verma)की गिरफ्तारी के बाद से ईडी के अफसरों ने महादेव सट्टा एप में पुलिसकर्मी तथा अफसरों की भूमिका की जांच शुरू की। इसी कड़ी में पिछले दिनों ड्राइवर असीम दास के कब्जे से नकदी 5 करोड़ 39 लाख रुपए जब्ती के साथ ही बैंक में बेनामी अकाउंट में जमा 15 करोड़ 59 लाख रुपए फ्रीज कराने के बाद ईडी ने आरक्षक भीम सिंह यादव को गिरफ्तार किया।
आरक्षक, ड्राइवर से पूछताछ जारी
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह गुरुवार को ड्राइवर असीम दास से रकम जब्ती के बाद उसकी निशानदेही पर भीम सिंह को गिरफ्तार कर ईडी की विशेष न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को सात दिनों की रिमांड मंजूर की है।
सट्टा संचालित करने का आरोप
ईडी ने जिन चार पुलिसकर्मियों को हिरासत में लिया है, उनके खिलाफ महादेव सट्टा संचालित करने के साथ ही सट्टा को संरक्षण देने के आरोप हैं। महादेव सट्टा एप संचालित करने के आरोप में ईडी के अफसर दुर्ग तथा रायपुर में और अन्य लोगों के खिलाफ शिकंजा कसने के साथ उनकी गिरफ्तारी कर सकते हैं।
सहदेव की पत्नी के अकाउंट में मिले थे साढ़े तीन करोड़
सहदेव यादव आरक्षक भीम सिंह यादव के भाई हैं। महादेव सट्टा एप में संलिप्तता की वजह से सहदेव यादव को दुर्ग पुलिस ने पूर्व में निलंबित भी किया था, लेकिन बाद में उसे बहाल कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक ईडी ने सहदेव यादव के अकाउंट की जांच की, तो उसकी पत्नी के अकाउंट में साढ़े तीन करोड़ रुपए मिले थे। इसके साथ ही सहदेव पर महादेव सट्टा एप का पैनल चलाने के भी आरोप है।
- कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले: 8वें वेतन आयोग में 3.833 फिटमेंट फैक्टर पर लगी मुहर? - October 12, 2026
- स्मृति मंधाना के कप्तानी करियर की होगी शुरुआत, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए रायपुर पहुंची टीम इंडिया… - October 12, 2026
- साय सरकार ने दिवाली से पहले बोनस को लेकर लिया बड़ा फैसला, किसानों को पहले के मुकाबले मिलेगा ज्यादा, जानिए प्रति क्विंटल कितनी बढ़ गई रकम… - October 12, 2026
