इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 03 प्राध्यापकों की भावभीनी विदाई… कुलपति डॉ. चंदेल ने शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र किया भेंट…

IMG-20231104-WA0016.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के तकनीकी अधिकारी संघ द्वारा निवृतमान प्राध्यापक डॉ. एस.एन. पटेल, डॉ. (श्रीमती) गायत्री चन्द्राकर और डॉ. टी. तिरकी को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा कि विदाई में मिश्रित अनुभव दिखाई देते हैं। कार्यालयीन समय में सभी से आत्मीय संबंध होते हैं, जिसका प्रत्यक्ष रूप विदाई के अवसर पर दिखता है। कृषि विकास में निवृतमान प्राध्यापकों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर कुलपति डॉ. चंदेल ने प्रकाश डालते हुए उन्हें शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया। इस अवसर पर विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे डॉ. एस.एन. पटेल ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय के सघन निरिक्षण से नई गति मिली है तथा 76 कृषि विश्वविद्यालयों में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का स्थान 10 क्रम तक पहुंचा है। प्राध्यापक डॉ. (श्रीमती) गायत्री चन्द्राकर ने सांख्यिकी विषय की उपयोगिता पर प्रकाश डाला जबकि प्राध्यापक डॉ. टी. तिरकी ने उद्यानिकी फसलों में ऊतक संवर्धन पर उपयोगी जानकारी दी। इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. विनय पण्डेय, विभगाध्यक्ष डॉ. (श्रीमती) आरती गुहे और पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. ए.के. सिंह ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन एवं अभिनंदन पत्र का वाचन प्राध्यापक डॉ. (श्रीमती) अन्नू वर्मा ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन तकनीकी अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉ. पी.के. सांगोड़े ने किया। इस अवसर पर संचालक अनुसंधान डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, निदेशक विस्तार डॉ. ए.के. वर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा, निदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र डॉ. एस.एस. टुटेजा, अधिष्ठाता डॉ. जी.के. दास तथा बड़ी संख्या में तकनीकी अधिकारी संघ के सदस्य उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50