छत्तीसगढ़: प्रत्याशियों को लेकर सीएम बघेल का बड़ा बयान, कहा- बीजेपी के पास रमन सिंह के अलावा नहीं हैं कोई चेहरा….
छत्तीसगढ़: प्रत्याशियों को लेकर सीएम बघेल का बड़ा बयान, कहा- बीजेपी के पास रमन सिंह के अलावा नहीं हैं कोई चेहरा….
छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने 30 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पाटन से सीएम भूपेश बघेल का नाम और दुर्ग ग्रामीण से गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल हैं।
सूची जारी होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने विधानसभा क्षेत्र कुम्हारी में स्थित महामाया मंदिर पहुंचकर दर्शन किया और महामाया माता से अपनी जीत की कामना की। सीएम भूपेश बघेल के साथ राजनांदगांव के कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन भी मौजूद रहे।
सीएम भूपेश बघेल ने देवी दर्शन के पश्चात मीडिया से बातचीत में कहा कि, नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस के 30 प्रत्याशियों की सूची जारी हुई है जिसमें सभी प्रत्याशी की जीत पक्की है। बहुत लोग कयास लगा रहे थे कि, मैं दूसरी सीट से चुनाव लडूंगा लेकिन पाटन की जनता का विश्वास और भरोसा मेरे साथ है। इस समय कांग्रेस के कार्यकर्ता तो चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन प्रदेश के किसान, मजदूर, युवा और महिलाएं भी चुनाव लड़ रही है। बीजेपी में रमन सिंह कोई चेहरा नहीं हैं लेकिन भाजपा के उम्मीदवारों की जो सूची जारी हुई। जो टिकट बांटा गया है उसे रमन सिंह ने बांटा है। रमन सिंह के पीछे अमन सिंह और अमन सिंह के पीछे अडानी के इशारे पर टिकट बांटी गई है।
टिकट ना मिलने वालों को मनाया जायेगा
वहीं आठ विधायकों का टिकट कटने पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी होती है लेकिन सभी लोगों को मना लिया जाएगा। वहीं काटे गए विधायक को पार्टी में जिम्मेदारी दी जाएगी और सरकार आने पर पर भी जिम्मेदारी दी जाएगी और उनके अनुभव का लाभ लेंगे। आपको बता दें कि, सीएम भूपेश बघेल महामाया मंदिर के दर्शन करने गए थे वहां मिडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने यह सब कहा है।
- छत्तीसगढ़:नकली सोना देकर 10 लाख रुपये की ठगी: खुदाई में गोल्ड मिलने का झांसा देकर रची थी साजिश, दो गिरफ्तार… - March 15, 2026
- पापमोचनी एकादशी पर जरूर करें इस कथा का पाठ, मिलेगा व्रत का पूरा फल… - March 15, 2026
- घर पर बनाएं बिहार का पारंपरिक चने की दाल का पराठा, देसी डिश खाकर सभी करेंगे तारीफ… - March 15, 2026
