एशियन गेम्स 2023 में पहली बार खेलने उतरी भारतीय पुरुष टीम ने नेपाल के सामने 203 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है.
भारत के लिए यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने यहां शानदार शतक जमाया. उन्होंने 48 बॉल में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से यह सेंचुरी जमाई. उनके अलावा अंत में रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने 15 बॉल में नाबाद 37 रन बनाए. उनकी इस पारी में 2 चौके और 4 छक्के शामिल थे.

यह मुकाबला ZUAT स्टेडियम हांगझोउ में खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है. भारत के लिए जितेश शर्मा और आर साई किशोर ने टी-20 में डेब्यू किया है.
IND vs NEP प्लेइंग XI
भारत: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, आर साई किशोर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह नेपाल: कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), संदीप जोरा, गुलसन झा, रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, सोमपाल कामी, करण केसी, अविनाश बोहरा, संदीप लामिछाने.
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
